• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 14, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand chief minister meeting in jamshedpur – जमशेदपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में चल रहे विकास कार्य की उच्च स्तरीय बैठक कर समीक्षा की, जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां के जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को शो-कॉज, जानें क्या क्या अधिकारियों को दिये गये निर्देश

January 31, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : अधिकारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कार्यों, जिम्मेदारियों एवं दायित्वों को निभाएं. योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। जनता की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनें और उसका समाधान करें. इसमें जो अधिकारी लापरवाही तथा ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ सरकार कठोर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अभी जिला स्तर पर समीक्षा हो रही है. बहुत जल्द और आक्रमक तरीके से योजनाओं की जमीनी हकीकत को जानने के लिए आएंगे. (नीचे भी पढ़े)

अधिकारी पूरी तरह तैयार रहें. इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने अपने -अपने क्षेत्र के जनसमस्याओं- सड़क जाम, अतिक्रमण, बिजली, पानी, सड़क से संबंधित मुद्दों से मुख्यमंत्री एवं उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाई करने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में मंत्री चम्पाई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता और बन्ना गुप्ता, विधायक जमशेदपुर सरयू राय, विधायक घाटशिला रामदास सोरेन, विधायक ईचागढ़ सविता महतो, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, खरसावाँ विधायक दशरथ गगराई, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव अबू बकर सिद्दीकी, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव कृपानंद झा, आईजी अमोल होमकर, डीआईजी कोल्हान अजय लिंडा, सरायकेला खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं दोनो जिलों के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)
अब रुकने का वक्त नहीं है , तेज गति से काम करना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद पिछले 20 वर्षों में हमने सिर्फ “खेल” खेला है. गोल नहीं कर पाए हैं. इन वर्षों में राज्य में 24 घंटे बिजली -पानी की सुविधा, सिंचाई की समुचित व्यवस्था, रूरल कनेक्टिविटी, सड़कों की बेहतर व्यवस्था हो जानी चाहिए थी. इससे झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जा सकता था. लेकिन, चिंता की बात है कि हकीकत में हम कहीं नहीं है. अब हमारे पास उतना वक़्त नहीं है. अधिकारियों को तेज गति से कार्य करना होगा.(नीचे भी पढ़े)
योजनाओं पर निवेश का डेटाबेस नहीं होना चिंता की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं पर हर साल बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च करती है. लेकिन, चिंता इस बात की है कि योजनाओं पर लाखों- करोडों रुपए निवेश होने के बाद भी उसका कोई डेटाबेस नहीं है. योजनाओं की क्या हकीकत है, इसकी भी सही से जानकारी नहीं मिल पाती है. ऐसे में हम कैसे आगे बढ़ेंगे. अधिकारी इसे गंभीरता से लें, ताकि योजनाओं पर निवेश का सकारात्मक परिणाम मिल सके.(नीचे भी पढ़े)
कोई ऐसी योजना बताएं, जिसे पूरे देश में आदर्श के रूप में स्वीकारा गया हो

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आप कोई भी ऐसी योजना बताएं, जिसमें हमने बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है और जिसे पूरे देश के स्तर पर आदर्श के रूप में स्वीकार किया गया हो तथा किसी भी राज्य ने उसे अपनाया हो। लेकिन, चिंता की बात है कि इस मामले में हम काफी पीछे हैं. इसे हमें समझना होगा. हम अपनी योजनाओं को इतना सफल बनाएं कि एक मिसाल के रूप में पूरे देश के सामने रख सकें.
विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं, आउटपुट मिलना चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है. लेकिन योजनाओं पर जो निवेश कर रहे हैं, उसका आउटपुट नहीं मिल रहा है. इसकी वजह व्यवस्था में खामी है. तमाम अधिकारी योजनाबद्ध तरीके और ठोस निर्णय के साथ विकास से जुड़ी योजनाओं को लागू करें.
योजनाएं लटकाएंगे तो बाद में और परेशानियां बढ़ेंगी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश किया कि किसी भी योजना को लेकर कन्फ्यूजन नहीं हो. भ्रम की वजह से योजनाएं बंद बस्ते में नहीं डाली जानी चाहिए. उसका समाधान निकालें, क्योंकि योजनाओं को लंबित रखने से भविष्य में और परेशानियां बढ़ेगी.
जितने गांव- पंचायत हैं, उससे कई गुना ज्यादा हैं अधिकारी- कर्मचारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों जिलों में जितने गांव- पंचायत हैं, उससे कई गुना ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी हैं. इसके बाद भी जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाना थोड़ी चिंता की बात है. सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं हैं. अधिकारी सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ लोगों को देने में पूरी जिम्मेदारी निभाऐं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्कूली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना और किसानों को मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का लाभ देने की दिशा में तेज गति से कार्य करें.(नीचे भी पढ़े)
अधिकारियों को मिले ये निर्देश
1. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से लाभान्वित होने वालों का हर 6 महीने में सर्वे हो। लाभुकों को अच्छी नस्ल के पशु दिए जाएं और इसकी पूरी जानकारी सरकारी वेबसाइट पर अपलोड हो.
2. विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें। ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद किसानों को बैंकों से केसीसी ऋण उपलब्ध कराएं.
3. जिला स्तर पर सभी योजनाओं की हर महीने समीक्षा करें । दिए गए लक्ष्य को हासिल करें.
4. स्कूलों से ड्रॉपआउट बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़कर फिर से विद्यालयों में नामांकन कराएं.
5.पूर्वी सिंहभूम जिले में अभियान चलाकर बुजुर्गों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा जाए । इसके लिए विशेष टीम का गठन हो.
6.लगातार शिकायतें मिल रही है कि परिवार में अपने वृद्ध जनों को निराश्रित कर रहें है। ऐसे मामलों में एसडीओ कोर्ट कार्रवाई करे। इसके साथ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए.
7.भूमि से संबंधित वादों के शीघ्र निष्पादन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से राजस्व न्यायालय लगाएं
8. जमशेदपुर में डीप बोरिंग को लेकर लंबे समय से भुगतान से संबंधित मामलों का निष्पादन नहीं होने पर सरायकेला खरसावां जिला के भूमि संरक्षण पदाधिकारी(अतिरिक्त प्रभार पूर्वी सिंहभूम) विजय कुजुर को शो-कॉज करने का निर्देश.
9. मादक पदार्थों की अवैध तस्करी रोकने के लिए संबंधित पदाधिकारी मुख्यालय के पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्रवाई करें.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur posco case : मानगो में आठ साल की बच्ची के साथ गलत काम करने का आरोप, परिवार के परिचित युवक के खिलाफ थाने में की शिकायत
खबर

Jamshedpur posco case : मानगो में आठ साल की बच्ची के साथ गलत काम करने का आरोप, परिवार के परिचित युवक के खिलाफ थाने में की शिकायत

November 14, 2026
Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक
कारपोरेट व यूनियन

Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक

November 13, 2026
Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, गायिका करीना पांडेय छठ का गायेंगे गीत

Next Post

tinplate employee retirement - टिनप्लेट कंपनी के कर्मचारी को दी गयी भावभीनी विदाई, रिटायरमेंट के बाद सारे लोग हुए भावुक

jamshedpur sidghora surya mandir - सिदगोड़ा सूर्यधाम में भव्य श्रीराम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का होगा आयोजन, गोलमुरी क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग लोगों को घर जाकर किया आमंत्रित, मांगा सहयोग

tata motors - टाटा मोटर्स यूनियन के कमेटी मेंबर ने किया 50वीं बार रक्तदान, रक्तदान करने वालों को प्रोत्साहित करेगा टाटा मोटर्स कंपनी और यूनियन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था 'कोशिश...

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर आज बारीडीह स्थित बागुनहातु काली मंदिर में संस्था वॉइस...

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच बाजारों में चोरों और उचक्कों की सक्रियता ने लोगों...

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित...

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार, 13 नवंबर को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण...

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोकआस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर...

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन का प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर के...

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर ने अपने कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News