बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य सहियाओं की मांगों को अविलंब पूरी करे. डॉ गोस्वामी ने कहा कि समूचे राज्य की स्वास्थ्य सहियायें 23 जनवरी से विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी हैं. स्वास्थ्य सहियाओं को राज्य कर्मी का दर्जा देने, उनके मानदेय व सम्मान राशि में बढ़ोतरी करने और उनके बीमा करवाने और अन्य मांगों को सरकार स्वीकार करे. डॉ गोस्वामी बुधवार को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में कलमबंद आन्दोलन कर रही स्वास्थ्य सहियाओं से मिले और उनके आन्दोलन का समर्थन किया. उन्होंने दुःख जताया कि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद सरकार ने स्वास्थ्य सहियाओं के आंदोलन को समाप्त करने के लिए कोई पहल नहीं किया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने आश्चर्य किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में राज्य सरकार असंवेदनशील कैसे हो सकती है. जबकि गांव स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में स्वास्थ्य सहियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग चरमरा गई है और स्वास्थ्य कर्मी अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं परंतु सरकार मौन है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, भाजपा नेता रंजीत बाला, श्रीबत्स घोष, महादेव बैठा, भक्तिश्री पंडा , उत्पल पैड़ा,सुमन्त होता, कौशिक माईति, दुर्गा पद गिरि, मिहिर दलाई, देवी प्रसाद दुबे, मुन्ना पाल, सत्यवान पैड़ा, पुलिन पैड़ा, पार्थो बेरा, समीर सेनापति, तथ्य मिठुन जेना समेत अन्य उपस्थित थे.











