नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश किया. इस बजट में उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए 7 लाख रुपये तक व्यक्तिगत आय वालों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. सालाना 7 लाख रुपये तक आय वाले लोगों को अब कोई टैक्स नहीं लगेगा. इसके अलावा वित्त मंत्री ने इन्कम टैक्स के स्लैबों की संख्या भी घटाकर 5 करने की घोषणा की है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिला बचत सम्मान योजना शुरू करने की भी घोषणा की. उन्होंने बताया कि इससे महिलाएं बचत के लिए प्रेरित होंगी. योजना के तहत जमा राशि पर महिलाओं को 7.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा.(नीचे भी पढ़े)
वित्तमंत्री ने किसानों के लिए श्री अन्न योजना शुरू करने की घोषणा भी की, जिसके तहत किसानों को मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. बजट पेश करते हुए कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूरी दुनिया में मंदी के दौर के बीच भी भारत की आर्थिक विकास दर 7 फीसदी के करीब रहने का अनुमान है. इसे भारत के लिए बड़ी सफलता बताते हुए उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था का आधार बढ़ा है और हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है. बीते कुछ सालों में हमने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की जो नींव रखी थी, अब उस पर अर्थव्यवस्था का भव्य और मजबूत इमारत खड़ी करने का मौका दिया.(नीचे भी पढ़े)
निर्मला सीतारमण ने बजट में किसानों के लिए श्री अन्न योजना शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके तहत ज्वार, बाजरा, रागी जैसे मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जायेगा. बजट में रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं. वहीं शहरी ढांचागत विकास के लिए हर वर्ष 10 हजार करोड़ रुपये की रकम देने की घोषणा की. ये पैसे टियर 2 एवं 3 के शहरों के विकास पर खर्च किये जायेंगे. इसके अलावा उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए इन्सेंटिव देने की भी घोषणा की. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने ग्रामीण आधारभूत सुविधा विकास निधि (आरआइडीएफ) की तर्ज पर ही शहरी आधारभूत संरचना सुविधा विकास फंड बनाये जाने की भी घोषणा की, जिसका प्रबंधन राष्ट्रीय आवास बैंक करेगा एवं इसका प्रयोग उन सरकारी एजेंसियों के लिए किया जायेगा जो इस श्रेणी के शहरों के विकास का काम करेंगी. उन्होंने बताया कि राज्यों को यूआइडीएफ का फायदा मिलेगा.(नीचे भी पढ़े)
नई टैक्स स्लैब
बजट में नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ विशेष लाभ दिए गए है. टैक्स स्लैब में बदलाव करते हुए इसे 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है. जिससे नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी. सात लाख या उससे कम आय पर किसी तरह का कोई टैक्स शुल्क नहीं देना होगा. वहीं अगर आपकी आय सात लाख से नौ लाख रुपए के बीच है तो आपको 10 प्रतिशत टैक्स देना होगा, जो लगभग 45 हजार रुपए होगी. इसी तरह आय के अनुसार 15 प्रतिशत टैक्स देने वालों को अब 90 हजार, इसी तरह 20 प्रतिशत वाले को एक लाख छप्पन हजार और 30 प्रतिशत वालों को 12 लाख 48 हजार रुपए देने होंगे.
सस्ती वस्तुओं की सूची:
1. एलईडी टीवी
- इलेक्ट्रिक वाहन
- देशी खिलौने
- साइकिल
- कैमरा लैंस
- लीथियम बैटरी
- हीरे की ज्वैलरी
- बायोगैस से जुड़ी वस्तुएं
- कपड़ा
- मोबाइल
- झींगा फ्रीड
महंगी वस्तुओं की सूची:
- सोना
- चांदी
- प्लेटिनम ज्वैलरी
- सिगरेट
- विदेशी खिलौने
- विदेशी किचन चिमनी
- शराब
- एक्स-रे मशीन
- छाता
- रबर











