जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर में बुधवार की शाम गरीब कॉलोनी में युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. उसके साथ मारपीट की गई. इस मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. परिजनों ने बताया कि ताउस पर जहीर, अब्दुल, सद्दाम, हसन और अन्य युवकों ने हमला किया है. जहीर का किसी से झगड़ा हो रहा था.(नीचे भी पढ़े)
जब वह ताऊस आजाद नगर थाना के पास नूर कॉलोनी में पहुंचा तो उस पर दूसरे पक्ष का साथ देने का आरोप लगाकर जहीर ने मारपीट शुरू कर दी. जहीर के साथी भी ताऊस के साथ मारपीट करने लगे. इलाके के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर ताऊस को हमलावरों के चंगुल से बचाया. इस मारपीट में ताऊस का सर फट गया है. घटना की जानकारी आजादनगर थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.












