जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कंपनी की अधिकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन निबंधन संख्या 211 में तय नियम के तहत 4 फरवरी को आमसभा (एजीएम) टाटा मोटर्स प्लांट के कम्युनिकेशन हॉल, ओल्ड कैंटीन में दोपहर एक बजे से आहूत की गयी है. आमसभा के निमित तय कार्य सूची पर विस्तार से विचार विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा. इस आमसभा के एजेंडा की घोषणा की गयी है.(नीचे भी पढ़े)
आमसभा में ये सारे प्रस्ताव लाये जायेंगे
- यूनियन द्वारा किए गए कार्य की रिपोर्ट और अंकेक्षित लेखा विवरण को पारित कराना.
- नए सदस्यों द्वारा यूनियन सदस्यता के लिए दिए गए आवेदन पर विचार एवं आम सभा के पटल पर निर्णय करना.
- टाटा मोटर्स जमशेदपुर में फुल टर्म अपरेंटिस फिर से शुरू करने हेतु प्रबंधन को अवगत कराने हेतु यूनियन द्वारा आम सभा में निर्णय.
- कुशल कर्मचारी (स्थाई/अस्थाई) को योग्यता के आधार पर उच्च शिक्षा के लिए प्रगति योजना के तहत ट्रेनिंग देने हेतु अर्का जैन यूनिवर्सिटी से टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा सहमति से लिए गए निर्णय को आमसभा के पटल पर रखना एवं यूनियन के आम सदस्यों को प्रगति योजना से अवगत कराना.
- सोशल सिक्योरिटी स्कीम में पहले सेवा निधि के मद में मिलने वाली राशि 25 लाख से बढ़कर 35 से 38 लाख होने की जानकारी एवं इंश्योरेंस के मद में 48 लाख रुपये से 60 लाख रुपये होने की जानकारी आमसभा के पटल पर रखा जायेगा











