अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो जिला आबकारी विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ एवं तैयार महुआ शराब बरामद किया. हालांकि अधिकारियों के आने की भनक पाकर भट्ठी संचालक वहां से फरार हो गये. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि बोकारो के सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक संजीत देव के नेतृत्व में त्रिपुरारी कुमार,श्वेता कुमारी, रवि रंजन,एवं अधीनस्थ बल के सहयोग से कई स्थानों पर छापामारी की गयी. पेटरवार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुसमाटांड़ चांदो में अधिकारियों ने छापामारी के दौरान अवैध शराब चुलाई के अड्डे को ध्वस्त किया. इसके साथ ही वहां से 2400 किलो जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे अधिकारियों ने वहीं नष्ट कर दिया, जबकि वहां से अधिकारियों ने 140 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की गई. अड्डे के संचालक जगरनाथ सिंह के खिलाफ अधिकारियों ने एक मामला दर्ज किया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं खेतको के संतोष साव के घर में की गयी छापामारी में अधिकारियों ने 120 लीटर तैयार अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. इस संबंध में अधिकारियों ने घर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इसी तरह अधिकारियों ने कथारा क्षेत्र के मुरारी पासवान के घर से 25 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. उधर बेरमो के बबलू साव की दुकान से 30 लीटर अवैध शराब करते हुए वहां से भी घर मालिक को गिरफ्तार किया गया.











