जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से टाटा स्टील यूआइएसएल के सहयोग से जमशेदपुर का विकास करने जा रही है. इसको लेकर लगातार काम हो रहा है. आने वाले दिनों में हेल्थ, रिक्रिएशन और शहर की आबोहवा को बेहतर बनाने के लिए कंपनी काम कर रही है. यह जानकारी टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने दी. श्री चौधरी बुधवार को टाटा स्टील के कारपोरेट कम्यूनिकेशन के वार्षिक जेडीसी को संबोधित करते हुए कहीं. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सन्याल, टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, जेडीसी के चेयरमैन संजय पांडेय, सचिव सुश्री तुलिका समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों को भी शहर को बेहतर बनाने और सस्टेनेबल काम करने को लेकर मेहनत करने की जरूरत है. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह ने कहा कि 1956 का जेडीसी आज 66 साल बाद भी तटस्थ है. यह देश के लिए उदाहरण है. डिजिटल डाइवर्सिटी की ओर अब कदम बढ़ाये जा रहे है. उन्होने कारपोरेट कम्यूनिकेशन के कार्यों की तारीफ की.












