आदित्यपुर : आदित्यपुर थाने में बुधवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक दंपति घायल अवस्था में थाना पहुंचे और दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए वहां भी घंटों हंगामा किया. हालांकि थाना प्रभारी की सख्ती के बाद दोनों शांत हुए. दोनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. दरअसल शर्मा बस्ती निवासी लवकुश सिंह एवं उसकी पत्नी ममता देवी, दोनों बुधवार को आपस में लड़-झगड़कर थाना पहुंचे. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन है और उसके गैर मर्द के साथ अनैतिक संबंध हैं. वह घर से अक्सर कई-कई दिन तक गायब रहती है. आज वह अपनी पत्नी को डॉ के यहां से लेकर आ रहा था तभी सिंह नामक युवक ने अपने लोगों के साथ उसके साथ मारपीट कर दी. वहीं पत्नी ममता देवी का कहना है कि वर्ष 2011 में उसने लवकुश के साथ भागकर शादी की थी. उसका पति चोरी-चमारी करता था. उसी की वजह से उसे अनैतिक कार्य करने पड़ रहे हैं. पति ने ही उसे धंधे में जाने को विवश किया. आज पंकज सिंह के साथ उसके पति ने गाली-गलौज की, जिसके कारण पंकज ने उसे पीट दिया. तीन दिन पूर्व उसके साथ भी मारपीट की थी. (नीचे भी पढ़ें)

बताते हैं कि दंपति में आये दिन विवाद ओर हंगामा होता रहता है. बस्तीवासी उनकी हरकतों से तंग आ चुके हैं. कई बार मध्यस्थता कराया गया है, बावजूद इसके दोनों आये दिन ऐसी हरकतें करते रहते हैं. वैसे दोनों के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के बाद पंकज सिंह फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.












