जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के बचे हुए कार्य का प्रीति इंटरप्राइजेज के साथ 30 जनवरी को एग्रीमेंट होने के बाद कार्यालय में जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो से विस्तृत बातचीत किया. 50.58 करोड़ की योजना को जुलाई 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सभी के सहयोग से समयावधि से पूर्व काम पूरा कराया जाएगा. सर्वे का कार्य किया जा रहा है. एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा. बरसात से पहले फाउंडेशन का कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य है. विदित हो कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य वर्षों से लंबित है. जिसका दुबारा टेंडर निकाला गया और प्रीति इंटरप्राइजेज को बचे हुए कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है.
डॉ कविता परमार के साथ मुखिया राजकुमार तथा पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह भी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

रामनगर हनुमान मंदिर के पास जर्जर सड़क की मरम्मत कार्य का जायजा लेने पहुंची कविता परमार, जानें क्या कहा
बागबेड़ा रामनगर हनुमान मंदिर के पास रेलवे के पंप हाउस से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की समस्या से सड़क जर्जर हो गया है. जिला पार्षद डॉ कविता परमार के आग्रह पर सांसद से पहल के बाद रेलवे द्वारा वहां काम शुरू कर दिया गया है. रेलवे द्वारा पक्के नाला का निर्माण किया जा रहा है. काम की गुणवत्ता, पानी के निकासी की व्यवस्था को देखने के लिए डॉ कविता परमार, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार कार्य स्थल निरीक्षण किए. साथ हीं संबंधित अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए. आस पास के क्षेत्र में अंधेरे की समस्या को लेकर रेलवे विद्युत अभियंता से बात किया गया. मंगलवार को संबंधित ज्ञापन सौंपकर जल्द लाइट लगवाने का कार्य पूरा करवाया जाएगा. साथ हीं सड़क मरम्मतीकरण के लिए एईन से भी बात कर उसे भी पूरा कराया जाएगा. स्थल निरीक्षण में कविता परमार, संजीव कुमार, के साथ साथ बागबेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री विमलेश उपाध्याय, मुखिया राजकुमार, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, वार्ड सदस्य करन सिंह उपस्थित थें.



