जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर में मंगलवार को एक युवक का शव मिला है. शव मिलने की सूचना मिलते ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. इस बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों की सहयोग से पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है. (नीचे भी पढ़ें)
शव की पहचान गोकुलनगर के रहने वाले बाबू नायक के रूप में हुई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की मौत कैसे हुई है. वहीं शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.




