चाकुलिया: विगत 3 दिन पूर्व चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बनकाटी गांव के जावना हांसदा के निधन की खबर पाकर विधायक समीर महंती उनके आवास पहुंचे. इसके बाद पता चला कि उनके पति मधुसूदन हांसदा का भी निधन विगत छह माह पूर्व ही हो गया है. (नीचे भी पढ़े)
माता और पिता के देहांत होने के बाद उनके चार बच्चे अनाथ हो गए है, जिनको देखने वाला और उनकी परवरिश करने वाला कोई नहीं है. उन बच्चों में 14 वर्षीया पानी हांसदा, धनाई हांसदा (11), रूपी हांसदा (7) और बासंती हांसदा (2) वर्ष है. विधायक समीर महंती ने दूरभाष पर उपायुक्त विजया जाधव से बातकर बेहतर जगह इनको रख कर अच्छे विद्यालय मे पढ़ाने की बात कही.(नीचे भी पढ़े)
जिस पर उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारी को जल्द ही उनके पास भेज कर उन्हें सारी सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. इस दौरान विधायक समीर महंती ने अनाथ बच्चों को कपड़ा, चावल और नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया. मौके पर मुखिया शिव चरण हांसदा, लालु हांसदा, राम मुर्मू, रमेश हांसदा, संजय बेरा समेत अन्य उपस्थित थे .




