गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाकाटी पंचायत के लावपाड़ा गांव में बीती रात बुरी नियत से एक घर में घुसे युवक की जमकर पिटाई की गई है. गंभीर रूप से घायल युवक को गुड़ाबांदा पुलिस ने इलाज के लिए उसे धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचायी है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी प्रीणन कुमार ने बताया कि घायल युवक टीका राम सोरेन मुसाबनी का रहने वाला है. मुसाबनी-कैमा चलने वाली बस में कंडक्टर का काम करता था. (नीचे भी पढ़ें)
इसे भी पढ़ें : घाटशिला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
थाना प्रभारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध होने की सूचना प्राप्त हुई है. इसकी वजह से घटना होने की आशंका है. थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी तक ग्रामीणों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



