बोकारो : झारखंड के बोकारो के रामगढ़ में पेटरवार-तेनु पथ पर ओरदाना के समीप सिसियारी के पास दोपहर साढ़े तीन बजे दो बाइक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जिसमे दो लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज ने एक को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना में रामगढ जिले के गोला थाना क्षेत्र के बूट गोडवा गांव निवासी बीरबल चौधरी (55 वर्ष) ओरदाना स्थित खुटाबाबा मंदिर से पूजा-अर्चना कर बाइक से अपने घर बूट गोडवा लौट रहे थे. वहीं गोला थाना क्षेत्र के चोकाद गांव निवासी सुनील घांसी (35 वर्ष) और फुसरो निवासी जीतू घांसी (32 वर्ष) को लेकर फुसरो जा रहा था. वहीं सिसियारी के पास एक हाइवा को ओवरटेक करने के क्रम में दोनों बाइक जेएच24जे 9589 एवं जेएच02टी 5396 आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी. दोनों बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. बाइक सवार युवक सुनील घांसी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई थी. जिसे बोकारो सदर बेहतर चिकित्सा के लिए भेज दिया गया और मृतक को तेनुघाट पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया.



