जमशेदपुर: 22 नवंबर को स्वर्गीय मनबोध महथा की 36वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. साथ ही उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया, साथ ही श्रद्धांजलि दी. शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है.बोकारो जिले के चास प्रखंड के कोलबेंदी ममरकुधर गांव के रहने वाले मनबोध महथा रामरुद्र हायर सेकेंडरी स्कूल से संस्थापक रहे. उन्होंने स्कूल की स्थापना के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनायी. (नीचे भी पढ़े)

एक संस्थापक व शिक्षक के रुप में उनके योगदान का भुलाया नहीं जा सकता है.वे आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है. भले ही वे आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके द्वारा किए गए शैक्षणिक प्रयास व उनकी स्मृतियां हमेशा जीवित रहेंगी. 22 नवंबर 1990 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.












