• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 13, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur Suryadham Ram Katha- सूर्यधाम में श्रीराम कथा के 5वें दिन सीता-राम विवाह प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु, धूमधाम से जनकपुर पहुंची बारात, लोगों ने बरसाये फूल, लगाये जय सियाराम के जयकारे

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, भाजपा झारखंड प्रदेश के मंत्री सुबोध सिंह गड़डू, आलोक कुमार, अजय कुमार एवं अन्य ने व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया. पूजन पश्चात श्री अयोध्याधाम से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी का स्वागत किया गया. स्वागत के पश्चात कथा व्यास पंडित गौरांगी गौरी ने पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के समक्ष श्रीराम कथा के पंचम दिन सीता-राम विवाह का प्रसंग सुनाया.(नीचे भी पढ़े)

श्रीराम कथा के पांचवें दिन पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी ने भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंग, परशुराम, लक्ष्मण संवाद एवं श्री राम विवाह की रोचक प्रसंगों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया. दशरथ राजकुमार नजर तोहे लग जायेगी भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे. उन्होंने कहा कि कथा सुनने से जीवन की हर व्यथा मिट जाती है. राम विवाह एक आदर्श विवाह है. तुलसीदास ने राजा दशरथ, राजा जनक, राम व सीता की तुलना करते हुए बताया है कि ऐसा समधी, ऐसा नगर, ऐसा दुल्हा, ऐसी दुल्हन की तीनों लोक में कोई बराबरी नहीं हो सकती.पूज्य पंडित गौरांगी गौरी ने कहा कि विश्वामित्र ने जब पूरे उत्तर भारत को दुष्टजनों से श्रीराम द्वारा मुक्त करा लिया एवं सभी ऋषि वैज्ञानिकों के यज्ञ सुचारू रूप से होने लगे तो विश्वामित्र श्रीराम को जनकपुरी की ओर ले गये जहां पर सीता स्वयंवर चल रहा कथा बताते हुए कहा कि राजा जनक ने अपनी बेटी के स्वयंवर के लिए एक प्रतिज्ञा रखी कि जो शिव पिनाक को खंडन करेगा वो सीता से नाता जोड़ेगा. उस धनुष को तोड़ने के लिए कई राजा व राजकुमार पहुंचे लेकिन सभी विफल रहें.(नीचे भी पढ़े)

ऐसे में राजा जनक ने भरी सभा में कहा कि आज धरती वीरों से विहिन हो गयी है, सभी अपने घर जाएं। इसके बाद लक्ष्मण को क्रोध आया और उन्होंने कहा कि अगर श्रीराम की आज्ञा हो तो धनुष क्या, पूरे ब्रह्मांड को गेंद की तरह उठा लूं. पूज्य व्यास जी ने कहा कि धनुष अहंकार का प्रतीक है व राम ज्ञान का प्रतीक। जब अहंकारी व्यक्ति को ज्ञान का स्पर्श होता है तब अहंकार का नाश हो जाता है. श्रीराम में वो अहंकार नहीं था और श्रीराम ने विश्वामित्र की आज्ञा पाकर धनुष को तोड़ दिया, जिसका अर्थ पूरे विश्व में दुष्टों को सावधान करना था कि अब कोई चाहे कितना भी शक्तिशाली राक्षस वृत्ति का व्यक्ति हो वह जीवित नही बचेगा.(नीचे भी पढ़े)

धनुष टूटने का पता चलने पर परशुराम का स्वयंवर सभा में आना एवं श्रीराम-लक्ष्मण से तर्क-वितर्क करके संतुष्ट होना कि श्रीराम पूरे विश्व का कल्याण करने में सक्षम है. समाज की जो जिम्मेदारी परशुराम ने ले रखी थी जिससे कि दुष्ट राजाओं को भय था. परशुराम ने वह सामाजिक जिम्मेदारी श्रीराम को सौंप दी एवं स्वयं अपने आराध्य के भक्ति में लीन हो गये. कथा व्यास पंडित गौरांगी गौरी ने आगे कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान है. अगर हम समाज में दीन-दुखियों वनवासियों आदिवासियों के कष्ट दूर करते हए उस संगठित शक्ति के द्वारा ही सामाज में व्याप्त बुराईयों को दूर किये इसी कारण से श्री राम भगवान कहलाये. उसी प्रकार आज भी समाज में व्याप्त बुराईयों को अच्छे लोग संगठित होकर ही दूर कर सकतें है. कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए पंडित गौरांगी गौरी ने कहा कि राजा जनक ने राजा दशरथ को बारात लाने का न्यौता भेजा एवं राजा दशरथ नाचते गाते बारातियों सहित जनकपुरी पहुंचे. बारात में शामिल उपस्थित श्रोता जनसमूह खूब भावपूर्ण नाचे गाये. कथा में सीता-राम स्वंयवर का मनोरम झांकी के माध्यम से वर्णन किया गया. आगे राम कथा में मां सीता की बिदाई हुई. उन्होंने कहा कि जनकपुर से जब सीताजी की बिदाई हुई तब उनके माता-पिता ने उन्हें ससुराल में कैसे रहना है इसकी सीख दी. प्रत्येक माता-पिता को अपनी पुत्री के विवाह के समय ऐसी ही सीख देनी चाहिए. कन्या को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे ससुराल व मायका दोनों कुल कलंकित हो. माता सीता ने पूरे जीवन अपने माता-पिता की सीख का पालन किया.(नीचे भी पढ़े)

कथा के दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भाजपा नेता अभय सिंह, मनोज कुमार सिंह, राकेश चौधरी, समाजसेवी अनिल ठाकुर, विपिन झा, अरुण बांकरेवाल, विजय तिवारी, मनोज देबुका, डॉ संजय गिरी, अजय कुमार, दीपक झा, हिन्दू जागरण मंच के महासचिव पप्पू उपाध्याय, एसआरके कमलेश, अनमोल वर्मा, रविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, सोनू ठाकुर, डॉ राजीव ठाकुर, बिनोद देबुका, पप्पू सिंह, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, संतोष यादव, शशिकांत सिंह, महामंत्री अखिलेश चौधरी, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, अधेन्दू बनर्जी, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा एवं आयोजन समिति के संयोजक गुंजन यादव, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, कमलेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, टुनटुन सिंह, महेंद्र यादव, सुशांतो पांडा, पवन अग्रवाल, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, धर्मेंद्र प्रसाद, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, संदीप शर्मा बौबी, प्रोबिर चटर्जी राणा, अभिमन्यु सिंह चौहान, कुमार अभिषेक, महावीर सिंह, संतोष कुमार, निकेत सिंह, राम मिश्रा, रंजीत सिंह, मुकेश चौधरी, नरेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, पप्पू कुमार, आशीष मिश्रा, मीणा सिन्हा, मधुमाला, धनेश्वर सिंह, गौतम प्रसाद, उमेश गिरी, अनूप वर्मा, पंकज शर्मा समेत अन्य अन्य उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

West singhbhum MLA laid foundation stone: चक्रधरपुर में सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, पवन चौक से थाना मोड़ तक बनेगी सड़क, विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास
खबर

West singhbhum MLA laid foundation stone: चक्रधरपुर में सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, पवन चौक से थाना मोड़ तक बनेगी सड़क, विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

October 13, 2026
West singhbhum accident : छत्तीसगढ़ से टाटानगर आ रही कार हाटगम्हरिया में दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर
खबर

West singhbhum accident : छत्तीसगढ़ से टाटानगर आ रही कार हाटगम्हरिया में दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

October 13, 2026
Jamshedpur bjp protest : हमले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर जताया विरोध, देखिए – video
खबर

Jamshedpur bjp protest : हमले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर जताया विरोध, देखिए – video

October 13, 2026
Next Post

saraikela kharsawan- आम सहमति से आकर्षिणी मंदिर संचालन के लिए बनेगी नियमावली, 21 सदस्यीय टीम का गठन

Jamshedpur tatanagar goushala election : कैलाश सरायवाला फिर बने टाटानगर गौशाला के अध्यक्ष, महेश गोयल महासचिव, टाटानगर गौशाला की आमसभा सह नयी कमेटी का चुनाव आयोजित

jharkhand budget session -27 फरवरी से झारखंड का बजट सत्र, नियोजन नीति पर भी विधेयक ला सकती है सरकार, हमीन कर पर रहेगा फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : दुर्गा पूजा से पहले बहरागोड़ा के एनएच 18 और 49 पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : दुर्गा पूजा से पहले बहरागोड़ा के एनएच 18 और 49 पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News