जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित श्री टाटानगर गौशाला का चुनाव रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ. इससे पूर्व गौशाला कमेटी की आम सभा आयोजित हुई, जिसमें विगत सत्र में हुए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री टाटानगर गौशाला की नयी कमेटी का चुनाव आयोजित हुआ. इसमें अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर दोबारा कैलाश सरायवाला, महेश गोयल एवं कैलाश कुमार अग्रवाल का चयन हुआ. इनके अलावा उपाध्यक्ष के पद पर राजकुमार अग्रवाल, रविशंकर भौतिका, दीनदयाल कांवटिया व सुरेश कुमार नरेडी को उपाध्यक्ष, राजेश हरनाथका, प्रमोद सरायवाला, अनिल अग्रवाल मोंटी एवं राजेश रिंगसिया को संयुक्त सचिव चुना गया. इनके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप में दीपक रामुका, भारत भूषण अग्रवाल एवं कमल किशोर लड्ढा, कार्यसमिति आजीवन सदस्य के रूप में सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, प्रदीप कुमार मित्तल, उत्तम कुमार नरेडी व राजकुमार जैन का चयन हुआ. इसी तरह कार्यसमिति के संरक्षक सदस्यों के रूप में रमेश सिंघानिया, संतोष खेतान, गिरधारी लाल शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, प्रदीप काबरा, अरुण कुमार बाकरेवाल व राजेश जैसुका का चयन हुआ.(नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व रविवार सुबह करीब 11:15 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री टाटानगर गौशाला की आम सभा आरंभ हुई, जिसमें सर्व प्रथम अध्यक्ष कैलाश सरायवाला ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विगत वर्ष में गौशाला में हुए विकास के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी एवं विगत आमसभा की कार्यवाही की संपुष्टि कराते हुए गौशाला के महासचिव महेश गोयल ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया. कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल ने आय-व्यय का ऑडिटेड विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने पारित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद उपस्थित सदस्यों के बीच साधारण सदस्यता पर हुई चर्चा के बाद बहुमत के आधार पर 5100 रुपये लेकर 5 वर्षों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन द्वारा साधारण सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. इसके बाद संयुक्त सचिव राजेश हरनाथका ने आगामी सत्र के लिए प्रबंध समिति के चुनाव के बारे में मंच संचालक सह संयुक्त सचिव राजेश हरनाथका ने सदस्यों में जानकारी प्रस्तुत की. मंचासीन ट्रस्ट मंडल के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे, जिनमें ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष दिलीप गोयल, संयोजक रामावतार अग्रवाल, सदस्य उमेश कांवटिया, अशोक भालोटिया एवं कमल अग्रवाल (कमल फार्मा) मंचासीन थे. सभा के अंत में चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई.



