चाकुलिया: चाकुलिया के लघु उद्योग संघ के बैनर तले गुरूवार को उद्यमी और व्यापारियों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक समीर महंती को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह 6 बजे से रात के 9 बजे तक नो इंट्री के दरम्यान स्थानीय उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़े वाहनों को निःशुल्क प्रवेश की अनुमति देने की मांग की है. उद्यमी और व्यापारियों ने कहा की नगर पंचायत में सुबह 6 से रात के 9 बजे तक वाहनों पर नो इंट्री का प्रावधान लाया जा रहा है. नगर पंचायत और आस पास के क्षेत्रों में कई छोटे छोटे उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान अवस्थित है. इन उद्योगों एवं व्यवसायों में श्रमिक लोडिंग अनलोडिंग समेत अन्य कार्यों से जुड़े हुए हैं.(नीचे भी पढ़े)
सुबह 6 बजे से रात के 9 बजे तक वाहनों के प्रतिबंध होने से यहां अवस्थित उद्योग एवं व्यवसाय प्रभावित होंगे. साथ ही इनसे संबंधित श्रमिक भी बेरोजगार होंगे. कहा है कि स्थानीय उद्योग एवं व्यवसाय पर उक्त नियम लागू होने पर उद्योग एवं व्यवसाय बंद होने के कगार पर चलें जायेंगे और श्रमिक भी रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन करने को बाध्य हो जायेंगे. इन सभी विषयों को ध्यान में रखकर उद्योगों एवं व्यवसायों से संबंधित वाहनों पर नो इंट्री के दरम्यान किसी भी प्रकार के प्रतिबंध नहीं लगाया जाए और किसी भी प्रकार का शुल्क भी नहीं लगाया जाए. इसके साथ ही नोइंट्री के प्रस्ताव को भेजने के पूर्व स्थानीय व्यवसाय उद्योग और वाहनों से संबंधित संगठनों के साथ बैठक कर सुझाव लेने की मांग की. मौके पर संघ के सचिव दीपक झुनझुनवाला, विशाल लोधा, परमेश्वर रूंगटा, केशव रूंगटा, अभिनाश सुरेका, चंदन खां समेत अन्य उपस्थित थे.




