जमशेदपुर/नयी दिल्ली : ओड़िशा के दो कोयोला खदानों की केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने निलामी कर दी है. साखीगोपाल बी कांकिली खदान की निलामी की गयी है, जिसमें रुंगटा संस प्राइवेट लिमियेड और वैतरणी पश्चिम गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को यह दोनों कोयला का खदान दिया गया है. इन दोनों कोयला खदानों से सरकार को 2873 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगी. यह खदानें 2250 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश किया जायेगा. इससे करीब 20 हजार 280 लोगों को रोजगार मिल सकेगा. इ-निलामी के माध्यम से सबकी निलामी की गयी. इसमें एक सीएमएसपी कोयला खदान और एक एमएमडीआर कोयला खदान शामिल थे. इसमें कुल 1,652 मिलियन टन कोयला है, जिसका खनन किया जाना है. पीआरसी 15 मिलियन टन प्रति वर्ष है. कोयला मंत्रालय द्वारा इसकी निलामी 3 नवंबर 2022 से शुरू की गयी थी. इसके बाद इसको रोका गया, फिर नये सिर से उत्खनन का काम शुरू किया गया है.




