रामगोपाल जेना चाईबासा/मंझारी : झारखंड सरकार गांव-गांव को रौशन करने के लिए सभी मुख्य चौक-चौराहों में हाई मास्क लाइट की लगा रही है. जिससे लोगों को रात में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. यह बातें हाइ मास्क लाइट का उदघाटन करते हुए मझगांव विधानसभा के विद्यालय निरल पूर्ति ने कहा. विधायक निरल ने कहा कि ग्रामीण विद्युत विभाग प्रमंडल चाईबासा की ओर से मंझारी प्रखंड के भरभरिया चौक, पिलका चौक, तांतनगर प्रखंड के काठभारी चौक, चिटीमीटी चौक व कोकचो चौक में हाइमास्क लाइट का उदघाटन किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
इससे क्षेत्र वासियों को रोशनी की सुविधा मिलेगी. झारखंड सरकार हर घर रोशनी के साथ चौक-चौराहों को भी रोशनी देने का कार्य कर रही है. जिससे लोगों को रात में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाये। दो प्रखंड के पांच चौक में हाइ मास्क लाइट लगने से अंधेरे से मुक्ति मिलेगी. लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी. वहीं आसपास रोशनी रहने से देर तक मार्केट भी चलेगा.











