रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के मनोहरपुर में एक युवक मुनगा पेड़ से गिरने से गंभीर हो गया है. घटना बीते रात की है. जहां उसे मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. स्थानीय चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है. 40 वर्षीय पीड़ित युवक अमीन कण्डुलना मनोहरपुर के कूंदीसाई का रहने वाला है. घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक़ युवक अपने घर के समीप मुनगा पेड़ पर सहजन तोड़ने के लिए चढ़ा हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान युवक का पैर फिसल गया और गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आयी है. इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सो में भी अंदरूनी चोटें आयी है. युवक बेहोशी की हालात में है. वहीं पड़ोस के लोगों ने युवक को उपचार के लिए देर रात मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. जहां उपचार कर रहे चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालात को देखते हुए राउरकेला रेफर कर दिया है. किंतु रेफर पेसेंट रात में ना भेजकर मंगलवार सुबह 108 एंबुलेंस से राउरकेला भेजा गया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं इलाज में हुई देरी से परिवार के लोग देर रात से सुबह तक परेशान रहे. समय पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने व एंबुलेंस कर्मीयों की लापरवाही या कहे मनमानी को लेकर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. साथ ही संबंधित अधिकारी से कारवाई करने की बात कही.












