जादूगोड़ा : उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ जादूगोड़ा में चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का मंगलवार को समापन हो गया. इधर इस मौके पर छठ घाट ईटा-भट्ठा में भारी संख्या में धर्मडीह, जादूगोड़ा मोड़ चौक, गांधी मार्केट नौरंग मार्केट की छठ व्रती महिलाएं अर्घ्य देने पहुंची व उगते सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर परिवार समेत क्षेत्र की खुशहाली की कामना की व महाप्रसाद का वितरण किया. लोकआस्था का महापर्व छठ नहाय- खाय के साथ शुरू हुआ. यह पर्व 36 घंटा छट व्रती निर्जला व्रत रखकर इस पूर्व को मनाती है व अपने परिवार सहित क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर जादूगोड़ा, धर्मडीह, नरवा पहाड़, राखा कॉपर में छठ लोक गीत से गानों से माहौल भक्तिमय हो गया.












