जमशेदपुर: 6 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जुगसलाई नगर की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव पर जगत बंधु सेवा सदन पुस्तकालय,राम टेकरी रोड़,जुगसलाई में हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसमें बाल एवं किशोर वर्ग के कुल 50 प्रतियोगियों ने भाग लिया. जिसमे बाल गणों ने स्वर हनुमान चालीसा का गायन किया. बच्चों में अपने इस सांस्कृतिक विरासत के प्रति अत्यंत ही रुचि और उत्साह देखने को मिली. इस प्रयास का स्थानीय गणमान्य लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की. एवं समाज का भी अत्यंत ही उत्साहजनक प्रसाद प्राप्त हुआ.इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता एवं हनुमान जी की चित्र पर फूल माला चढ़ाया गया और दीप प्रज्वलित कर किया गया. (नीचे भी पढ़े)

जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर कार्यवाह रवीन्द्र ,सह कार्यवाह मृत्युन्जय ,समाज सेवी अनिल रिंगरसिया, अंतु सरायवाला, निर्णायक मंडल के सदस्य आचार्य भानू भास्कर,सहदेव गुरु जी,डाक्टर रेनू शर्मा,श्रीमती रंजना वर्मा जुगसलाई नगर कार्यवाह संतोष साहू, आदर्श सिंह, पंकज गुप्ता, उमेश पांडे, रितेश गुप्ता, महेश साहू, राजकुमार वर्नवाल, पिंटू अग्रवाल, उमा शर्मा, अरविंदर कौर एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए.इस प्रतियोगिता में बाल वर्ग में कुंज (प्रथम स्थान) मोहित ( द्वितीय स्थान),अमृत खंडेलवाल (तृतीय स्थान),तथा किशोर वर्ग में सोनम पांडे (प्रथम स्थान) शिवम पांडे (द्वितीय स्थान) अलका अग्रवाल (तृतीय स्थान) प्राप्त हुआ. सभी विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.












