जमशेदपुर: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में सोनारी कागलनगर चौक पर झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर सभी ने एक मिनट का मौन रख कर स्वर्गीय जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी. मौके पर गोपाल महतो ने कहा झारखण्ड ने एक आंदोलनकारी नेता खो दिया. जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन से सभी मर्माहत हैं. जगरनाथ दा हमेशा झारखण्ड वासियों के दिल में रहेंगे. उनको भूल पाना संभव नहीं. झारखण्ड को अपूरणीय क्षति है.(नीचे भी पढ़े)
जिसकी भरपाई संभव नही.इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से झामुमो नेता लालटू महतो, शिव शंकर महतो, राजेश महतो, रॉकी सिंह, कृपाल सिंह, परमजीत सिंह, इंदरपाल सिंह, परीक्षित लोहार, रोहित लोहार, संदीप महतो, गौतम धीवर, अशोक सिंह, चित्त महतो, अजय कर्मकार, आकाश महतो, संतोष प्रसाद, शिवा बर्मा, बरूण बागती, गौरव रजक, कोकिल, बासू कर्मकार, गौरव कर्मकार, ऋषि प्रसाद, राजा कर्मकार, चंदन महतो, गणेश महतो, सोमनाथ मुखर्जी आदि उपस्थित थे.











