बहरागोड़ा: भाजपा बहरागोड़ा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में हुई. इसमें 11 अप्रैल के सीएम सचिवालय घेराव में बड़ी संख्या में रांची पहुंचने का फैसला किया गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार ने झारखंड को लूटखंड में तब्दील कर दिया है. विगत 3 वर्षों के हेमंत सरकार के कार्यकाल में बालू, पत्थर और प्राकृतिक संसाधनों की बड़े पैमाने पर अवैध खनन और तस्करी हुई है. बालू के अवैध खनन में तस्करों को सत्तारूढ़ दल के नेताओं का प्रत्यक्ष संरक्षण मिल रहा है. राज्य में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं. गठबंधन सरकार ने भ्रष्टाचार को बढावा दिया है. कई प्रशासनिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. सरकारी दफ्तरों में लोगों के आवश्यक कार्यों का भी निष्पादन नहीं हो रहा है. जनता सरकार से पूरी तरह निराश है.(नीचे भी पढ़े)
डॉ गोस्वामी ने कहा कि भाजपा झारखंड को बर्बाद होने नहीं देगी. उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल का सचिवालय घेराव ऐतिहासिक होगा. बैठक में जिला मंत्री सह बहरागोड़ा मंडल प्रभारी निर्मल दुबे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, मंडल महामंत्री भक्तिश्री पांडा ,उत्पल पैड़ा, अपूर्व दास, मिंटू नायक, दीपंकर साव, पार्थो सारथी बेरा, समीर सेनापति, रबिन्द्र पात्र, गिरिधारी कुंडू, स्वरूप पाणिग्राही, सत्यबान पैड़ा, पुलिन पैड़ा, सुनील पैड़ा, चंदन पात्र, हेमकांत भुइयां, कुणाल सीट, अशोक मुंडा, फेंटू राणा, देवी प्रसाद दुबे, माधब पाल, रसिक नंदन माईति, शरत नायक, दिवाकर शर्मा, कौशिक माईति, देबदुत्त मंडल, शम्भू नायक, रंजीत, श्रीकांत सीट, स्वरूप सीट समेत अन्य उपस्थित थे.













