जमशेदपुर : रविवार को बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिंहा संस्थान में भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ को लेकर एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता श्रीकृष्ण सिंहा संस्थान के प्रमुख हरि वल्लभ सिंह आरसी ने की. यज्ञ के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान आगामी जून माह के प्रथम सप्ताह में यज्ञ कराने का निर्णय लिया गया. आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान को यज्ञ स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है.कमेटी के अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि लाखों हिंदुओं के अकाल मृत्यु के फलस्वरूप उनकी मोक्ष प्राप्ति के लिए देश में पहली बार जमशेदपुर में आत्मशांति यज्ञ होगा. जिसमें बनारस से पंडित आएंगे जो विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपने अपने विचार रखे. (नीचे भी पढ़ें)

कमेटी एक नजर में: मुख्य संरक्षक – हरि बल्लभ सिंह आरसी , अध्यक्ष – रमेश कुमार, मुख्य सचिव – शिव पूजन सिंह , सहायक सचिव – मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव एवं मंगल साण्डिल, कोषाध्यक्ष – कन्हैया दुबे , सहायक कोषाध्यक्ष – चंद्रहंस मिश्रा एवं दिनेश कुमार सिंह , प्रवक्ता – दीपक कुमार , सह प्रवक्ता – यमुना तिवारी व्यथित को विशेष जिम्मेदारी दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा कार्यकारी सदस्यों में प्रसेनजीत तिवारी, मुकेश कुमार कश्यप , जी भेंगरा , गौरव कुमार , विजय कुमार शाही , कृष्णकांत मिश्रा, रघुनाथ सिंह, गंगेश्वर दुबे , ताराशंकर मुखर्जी , रविंद्र प्रताप सिंह , सतीश कुमार सिंह, डॉ अंगद , डीएन सिंह , बृजेन्द्र राय , बलिराम शर्मा , अवधेश कुमार , चंदन कुमार , रतन शर्मा , श्यामज्ञानी शाही , धनजी पांडेय , उमाशंकर तिवारी , भगवती शरण , आरएन सिंह , एके सिंह , बृजेश कुमार राय , मुन्ना चौबे , अमरनाथ चौबे , अवधेश कुमार , दिनेश कुमार सिंह , अजय कुमार शर्मा , रविन्द्र सिंह आदि को शामिल किया गया है.













