जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के खेमासोली और कौस्तूर के पास 4 दिनों से चला आ रहा रेल रोको आंदोलन ने रविवार को समाप्त हो गया. कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने को लेकर या आंदोलन 4 दिनों से चल रहा था जिससे रेलवे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के स्तर पर आंदोलनकारियों की एक वार्ता हुई, इसके बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया गया. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की ओर से लिखित तौर पर यह आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से पहल की जाएगी और जरूरत होगी तो केंद्र सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाई जाएगी.(नीचे भी पढ़े)

इस आश्वासन के बाद कुड़मी समाज के लोगों ने बैठक की और खेमासोली और कौस्तूर के पास चल रहे रेल रोको आंदोलन को समाप्त कर दिया. अब एक बार फिर रेलवे की यातायात व्यवस्था सामान्य हो जाएगी. बताया जाता है कि रद्द की गई सारी ट्रेनों को फिर से शुरू किया जाएगा. जिन ट्रेनों का रेट मौजूद होगा उन सारे ट्रेनों को तत्काल शुरू करने का आदेश दिया गया है. सोमवार से सारे ट्रेनों की व्यवस्था को अपडेट कर लेने को कहा गया है. 4 दिनों से चल रहे इस आंदोलन के कारण करीब 200 करोड़ का नुकसान रेलवे को उठाना पड़ा है. लाखों यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है.












