चक्रधरपुर(रामगोपाल जेना):दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना संचालन को लेकर रविवार को बनमालीपुर स्थित विधायक आवास पर विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, ताराकांत सिजुई, मिथुन गागराई, उदय जयसवाल, प्रेम मुंडारी, संजय हांसदा, दोराई जोंको मुख्य रुप से उपस्थित थे. बैठक में तय हुआ कि दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना को पहले से ओर बेहतर ढंग से संचालित किया जाएग. जिसको लेकर योजना से जुड़े सदस्यों की टीम गठित की गई, ताकि जरुरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचा सके. वहीं अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों के एटेंडरों के लिए संचालित दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना के तहत नि:शुल्क भोजन सेवा के सफलतापूर्ण एक वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों ने खुशी जाहिर की. बैठक में उपस्थित विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना एक महान व्यक्ति के नाम से संचालित है. मरते दम परिवार द्वारा योजना को जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि गुरुजी की नाम को यादगार बनाने के लिए चक्रधरपुर में इंटर कॉलेज और अस्पताल संचालित होंगे. जिसको लेकर प्रोसेस शुरु है. इस कार्य के लिए लंबा तैयारी करना पड़ता है, जिस लिए समय लगेगा. लेकिन मैं चक्रधरपुर वासियों को बताना चाहता हूं कि 2025 तक इसकी शुरुआत हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए परिवार में एक डॉक्टर को होना जरुरी है. जो डॉक्टर परिवार में है. अस्पताल के लिए स्ट्रेक्चर तैयार हो रहा है. इंटर कॉलेज भी खुलेगा. (नीचे भी पढ़े)
उसका भी जो मापदंड है, उसे पूरा किया जा रहा है. विधायक ने कहा कि दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के गरीब जरुरतमंदों को परिवारिक कार्यक्रमों में नि:शुल्क टेंट सेवा तथा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले लोगों को दो टाइम नि:शुल्क भोजन देने का कार्य किया जाता है. नि:शुल्क भोजन सेवा में करीबन 40 हजार से अधिक लोगों को यह लाभ दिया गया है. वहीं गुरुजी आर्शीवाद योजना के तहत नौ विवाह ऐसे कराए गए हैं, जिसमें सारी खर्च योजना के तहत की गई है. जबकि टेंट के माध्यम से करीबन आठ सौ से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचाया गया है. योजना में ओर बेहतर करने को लेकर बैठक में समीक्षा हुआ. उन्होंने कहा कि गुरुजी आर्शीवाद योजना लगभग डेढ़ वर्ष हो चुके हैं.उन्होंने कहा कि आज भी गांव के अंतिम व्यक्ति तक उक्त योजना का लाभ नहीं पहुंचा है, जिसे सभी के सहयोग से पहुंचाना है.बैठक में प्रमुख ज्योति सिजुई, मुखिया मेलानी बोदरा, पीटर घनश्याम तियू, अमर सिंह बोदरा, विजय प्रधान, सर्वर नेहाल उर्फ नज्जू, सूरज सिंह, राजेंद्र मेलगांडी, विवेक सिंह, लखन हेंब्रम, सुब्रतो प्रधान, महेश प्रधान, अनिल उरांव, सेलाई मुंडा, मो नियाज़, अनुप विश्वकर्मा, मार्टिन हेंब्रम आदि मौजूद थे.












