जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में हुए हंगामा के बाद जमशेदपुर पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह समेत कई हिंदूवादी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है. भाजपा नेता अभय सिंह की गिरफ्तारी के बाद जमकर हंगामा हुआ. लेकिन पुलिस ने उसको जेल भेज ही दिया. इस दौरान करीब छह घंटे तक हंगामा होता रहा. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद दोपहर बाद पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया. भाजपा नेता अभय सिंह के खिलाफ कदमा शास्त्रीनगर में हुए हंगामा के दौरान उकसाने की कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए जेल भेजा गया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
कैसे हुई गिरफ्तारी, कैसे भेजे गये जेल
भाजपा नेता अभय सिंह के काशीडीह स्थित घर पर एसएसपी प्रभात कुमार खुद पहुंचे. दल बल के साथ वे वहां पहुंचे. बताया जाता है कि सुबह 6 बजे ही एसएसपी पूरी टीम के साथ उनके घर पर पहुंचे. वहां पहुंचते ही गेट नहीं खुलने पर गेट को खींचकर खोला गया. इसके बाद टीम पहले मंजिल पर गयी औ र अभय सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर सीधे बिष्टुपुर थाना ले गयी. बिष्टुपुर थाना में गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सुबह से ही भाजपा नेता अभय सिंह के कार्यकर्ताओं का दल पहुंचा. यहां इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. अखाड़ा समिति और अभय सिंह समर्थकों ने वहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी. इस दौरान पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करने की कोशिश की. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक सरयू राय पहुंचे बिष्टुपुर थाना, अभय सिंह को ब्रश कराकर नाश्ता कराकर लौटे
भाजपा नेता अभय सिंह के साथ पिछले कई दिनों से विधायक सरयू राय की लड़ाई चल रही थी, लेकिन अभय सिंह की गिरफ्तारी की सूचना पाकर खुद विधायक सरयू राय बिष्टुपुर थाना पहुंच गये. अचानक से विधायक सरयू राय के पहुंचने से माहौल गर्मा गया. पुलिस भी हरकत में आ गयी. विधायक सरयू राय ने वहां मौजूद अधिकारियों से पूछने की कोशिश की आखिर अभय सिंह को कैसे और क्यों गिरफ्तार किया गया. लेकिन कोई संतोषजनक जवाब देने को तैयार नहीं था. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता अभय सिंह को पुलिस कस्टडी का अधिकार दिलाया और कहा कि कैसे उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है. इस पर उनको ब्रश करने, बाथरूम जाने को दिया गया. इसके बाद नाश्ता कराया गया. विधायक सरयू राय ने यहां अभय सिंह को पूरा साथ देने की बात कहीं, जिसके बाद वे वापस लौट गये. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को गलत करार दिया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो
दोपहर में हंगामा के बाद भेजे गये जेल, गायब रहे भाजपा के बड़े नेता
बिष्टुपुर थाना में भाजपा नेता अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन भाजपा के कोई बड़े नेता नहीं थे. वहां भाजपा के कार्यकर्ता और अभय सिंह समर्थक वहां जुटे. वहां नारेबाजी की. इस बीच सिटी एसपी के शंकर की मौजूदगी में उनको थाना से निकालकर बंद गाड़ी में जेल भेजा जाने लगा. बंद गाड़ी में उनको ले जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया. सड़क पर भी लोग लेट गये थे. (नीचे भी पढ़ें)

बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सड़क को खाली कराया और उनको एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. एमजीएम अस्पताल में उनका मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेजा गया. इस दौरान बड़े नेताओं के गायब होना चर्चा का विषय बना रहा.

अभय सिंह पर पहले से ही वारंट था, लेकिन इस बार शास्त्रीनगर में भीड़ को उकसाने का आरोप लगातर भेजा गया जेल
पुलिस के मुताबिक, अभय सिंह पर पहले से केस दायर है. इसके अलावा उनके खिलाफ वारंट भी है. लेकिन इस बार कदमा शास्त्रीनगर में भीड़ को उकसाने का आरोप लगाकर जेल भेजा गया. उनके खिलाफ दंगा भड़काने का केस दायर किया गया है.











