बोकारो:बोकारो सदर अस्पताल में देश में कोविड 19 मरीजों की बढ़ोत्तरी को लेकर सरकारी निर्देश के बाद मार्क डील का आयोजन किया गया. देश में बढ़ते कोविड़ के प्रभाव को देखते हुए मॉक ड्रील आयोजित किया गया.मौके पर स्वास्थ्य विभाग के टीम ने मरीजों को अस्पताल में भर्ती तथा उसके समुचित इलाज का अभ्यास किया. मौके पर पहुंचे डीडीसी कृतिश्री जी ने कहा कि देश में कोविड़ 19 का प्रभाव तेजी से बढ़ रही हैं. बोकारो इसके लिए कितना तैयार है इसके लिए अभ्यास किया गया.(नीचे भी पढे)
उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. वहीं चास एसडीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस मॉक ड्रील का आयोजन किया गया है. भले ही तीन साल बीत चुके हैं लेकिन कोविड का खतरा अभी टला नहीं है. अस्पताल समेत निजी अस्पताल संचालकों को भी मार्क डील के अलावे उन्हें आक्सीजन आदि के व्यवस्था करने के बाद तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.











