हजारीबाग: रामगढ़ की पूर्व कांग्रेस की विधायक ममता देवी जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग से सोमवार को बाहर निकली. पांच अप्रैल को ही हाई कोर्ट ने ममता देवी को जमानत दे दी थी. इसके बाद कोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को बाहर निकली. जेल के बाहर उनके पति बजरंग महतो लेने आए थे. जेल से बाहर निकलने के बाद वह रामगढ़ में अपने संबंधी के आवास पर ठहरेगी. इसके बाद उनके सम्मान में 12 अप्रैल को एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है. स्वागत पटेल चौक पर होगा, यहां से वह मुख्य चौक – चौराहा होते हुए गोलीकांड घटना स्थल पर जाएगी.(नीचे भी पढे)
घटना पर जाकर वहां नमन करके कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस स्थान ने मुझे सजा दिलाई, वहीं स्थान मुझे आगे ले जाएगी, मुझे विश्वास है कि जनता की सेवा इसी तरह करती रहुंगी. वह भले ही चुनाव नहीं लड़ पायेगी लेकिन जनता का आवाज बनकर उनकी सेवा करती रहेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगी. उन्हें विश्वास है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा. जेल जाने से मेरा मनोबल कम नहीं हुआ है बल्कि पहले और अधिक मजबूत हुआ है.











