
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में रविवार को हुई हिंसा और आगजनी की घटना को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी की है. पुलिस सूत्रों का माने तो रात भर छापामारी चली है जिसमें करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस में भाजपा और हिंदूवादी नेताओं के अलावा मुस्लिम समुदाय के भी कई नेताओं के यहां दबिश बनाई है. अभी 80 लोगों से पूछताछ की जा रही है. पकड़े गए लोगों का अभी वेरिफिकेशन होगा जिसके बाद सभी की पहचान होने के बाद जो असल अपराधी होंगे उनको जेल भेजा जाएगा. पुलिस की ओर से लगातार दंगा और हिंसा करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. द्रोण से लेकर सीसीटीवी फुटेज तक को खंगाला जा रहा है. वहां पुलिस की ओर से कराई के रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी की भी जांच की जा रही है. अपने सूत्रों से सभी की पहचान करा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि पुलिस अपने सूत्रों की मदद से सारे लोगों की पहचान कर रही है. घटना वाले दिन बजरंगबली मंदिर में हुई मीटिंग के भी फोटो और फुटेज की जांच पुलिस कर रही है जिसके आधार पर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा. इसके अलावा मस्जिद में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. मस्जिद के पास ली गयीं तस्वीर और फोटो से भी कई लोगों की पहचान कराई जा रही है जो पुलिस पर हमला किए थे.



