अनिल कुमार, बोकारो : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड सचिवालय घेराव भाजपा के द्वारा आयोजित है. इसी क्रम में बोकारो विधायक के नेतृत्व में हजारों भाजपाई बोकारो विधानसभा क्षेत्र से झारखंड सचिवालय घेराव के लिए रवाना हुए. वही बोकारो विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार लूट खसोट की सरकार है चाहे वह कोयला हो बालू हो या फिर सेविका सहायिका या युवाओं को रोजगार देने में सक्षम नहीं है. वही यह घेराव ऐतिहासिक होगा. साथ ही कहा कि किस तरह से हेमंत सोरेन की सरकार साढ़े तीन वर्ष पूर्व झूठ बोलकर सत्ता में आई और सभी वर्ग को ठगने का काम किया है. (नीचे भी पढ़ें)

2 करोड़ रुपए से ज्यादा का पत्थर घोटाला, कोयला और बालू की चोरी में सरकार मस्त है और जनता पस्त है. वे सभी भाजपाई हेमनत सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. साथ ही एक सवाल के जवाब में कहा कि 2024 तो छोड़ दीजिए 2029 में भी मोदी की सरकार ही केंद्र में आएगी, और कांग्रेसियों को दिन में सपना देखने की आदत है और इन कांग्रेसियों की औकात नहीं है कि 2024 में मोदी को रोक ले.



