जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल के बाहर सोमवार की रात पुलिस को एक अज्ञात शव मिला. यह शव पेट्रोलिंग के दौरान पाया गया. साकची थाना पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है. मंगलवार को पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है. लोगों ने पुलिस को बताया है कि जिस व्यक्ति का शव मिला है.(नीचे भी पढ़े)
वह एमजीएम अस्पताल के आसपास कुछ दिनों से देखा जा रहा था और भीख मांग कर अपना गुजारा करता था. सड़क किनारे ही सो जाता था. साकची थाना पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान शव एमजीएम अस्पताल के पास पड़ा हुआ था. पुलिस ने इसे उठाकर एमजीएम अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी. मामले की जांच की जा रही है.





