जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिरसानगर जोन नंबर 6, काली मंदिर के पास लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी दोनाली कट्टा, पांच जिंदा कारतूस एवं एक खोखा भी बरामद किया है. पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार को कहीं से गुप्त सूचना मिली कि बिरसानगरह जोन नंबर 6, काली मंदिर के पास कुछ अपराधी नशा सेवन कर रहे हैं. सूचक ने उनके पास हथियार होने की भी आशंका जतायी. इसके बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापामारी कर चार लोगों को पकड़ा, जिनमें बिरसानगर जोन नंबर चार निवासी राकेश कुमार सिंह उर्फ कटप्पा, जोन नंबर छह निवासी सूरज लोहार उर्फ लादेन, जोन नंबर 3 निवासी मोहित लेयांगी और रवि रविदास उर्फ चमरू शामिल है. पुलिस ने उनकी तलाशी के क्रम में मोहित के पास से एक देसी दोनाली कट्टा के साथ पांच जिंदा कारतूस एवं एक खोखा भी बरामद किया.(नीचे भी पढ़ें)
प्रभारी सिटी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि तलाशी के दौरान मोहित के पास से हथियार बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में सभी ने बताया कि वे लूट की योजना बना रहे थे. उन्होंने बताया कि राकेश और सूरज पूर्व में लूट के मामले में जेल जा चुके है. सभी नशे के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे.



