• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 23, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp meets jharkhand governor – जमशेदपुर के शास्त्रीनगर हिंसा की जांच सीबीआइ या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग को लेकर भाजपा के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाक़ात, निर्दोष भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं को रिहा कराने का किया अनुरोध

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित कदमा के शास्त्रीनगर में हुए सांप्रदायिक हिंसा को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाक़ात की. इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व गृह सचिव सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जेबी तुबीद, पूर्व आईजी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, महानगर महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, कदमा मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाक़ात के दौरान ज्ञापन सौंपते हुए विगत 9 अप्रैल 2023 को जमशेदपुर स्थित कदमा के शास्त्रीनगर में हुए साम्प्रदायिक हिंसा की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने तथा सभी निर्दोष भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं को रिहा कराने का आग्रह किया. ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विगत 9 अप्रैल, 2023 को जमशेदपुर स्थित कदमा के शास्त्रीनगर में उपद्रवी तत्वों द्वारा जटाधारी शिव मंदिर पर पथराव कर साम्प्रदायिक हिंसा फैलाई गई, उन्मादी तथा उपद्रवी तत्वों के पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

9 अप्रैल को ही कदमा में एक संस्था द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी से लौटकर सैकड़ों युवकों ने मंदिर पर हमला किया. इससे जाहिर है कि कुछ उपद्रवी तत्वों का शहर में साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने की पहले से मंशा थी. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 8 अप्रैल को शास्त्रीनगर (कदमा) स्थित जटाधारी शिव मंदिर के पास महावीर झंडा लगे खम्बे पर पोलिथीन से टांगे गए मांस के टुकड़े पाये जाने पर क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हुआ. मंदिर समिति के लोगों ने प्रशासन से महावीर झंडे के खम्बे पर मांस का टुकड़ा टांगने वाले को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने, मंदिर के आसपास के इलाके में सीसीटीवी लगाने तथा मन्दिर के बगल में अवैध रुप से अतिक्रमित कर मांस बेचने वाले दुकानों के अतिक्रमण हटाने की मांग किया. प्रशासन ने तीनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़ें)

9 अप्रैल को शाम 60-70 श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर परिसर के प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था,उसी समय कुछ उपद्रवी तेजी से आकर मंदिर में पत्थरबाजी कर भाग गये. इस घटना से मंदिर परिसर के लोग आक्रोशित हुए एवं जय बजरंगबली तथा जय श्रीराम के जयकारा करने लगे. पुलिस बल आकर मंदिर परिसर तथा आस-पास खड़े बहुसंख्यक समाज के लोगों को मजमा न लगाने तथा अपने घर वापस जाने के लिए दबाव दिया. बहुसंख्यक समाज के लोग अपने घरों में चले गए. बताया कि 9 अप्रैल को ही शाम को कदमा के एक मैदान में एक संस्था के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें 2 से 3 हजार लोग एकत्रित हुए थे. इस इफ्तार पार्टी में कांग्रेस तथा झामुमो के कई नेता शामिल थे. इफ्तार पार्टी में कुछ अफवाह फैला. वहीं से सैकड़ों युवा शास्त्रीनगर स्थित मस्जिद के पास एकत्रित होकर उत्तेजित नारे लगाने लगे तथा मंदिर पर पत्थर फेंकने लगे. पुलिस के मना करने तथा उपद्रवियों पर बल प्रयोग करने पर उपद्रवियों ने पुलिस पर ही पत्थर फेंकने लगे, इतना ही नहीं बल्कि कुछ उपद्रवियों ने स्ट्रीट लाईट का स्वीच ऑफ कर (मस्जिद के पास एक खंम्बे में स्ट्रीट लाइट का स्विच है) दिया तथा 2 घंटे तक पुलिस पर पथराव किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस प्रकार पत्थर की मोटी चादर तैयार हो गई. इसी बीच किसी उपद्रवी ने झोपड़ीनुमा दुकान तथा मोटर साईकिल पर आगजनी कर साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने का कोशिश किया. शरारती तत्वों के द्वारा आधी रात तक शास्त्रीनगर के निचले हिस्से (खरकाई नदी के तट पर अवस्थित घरों) पर पत्थरबाजी होता रहा. ऊपद्रवियों के पत्थरों से 10-12 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए. यह आश्चर्य का विषय है कि उपद्रवियों को इतने पत्थर कहां से मिले मस्जिद के आस-पास के घरों की छतों पर कई दिनों से बड़े पैमाने पर पत्थरों के टूकड़े एकत्रित करने की चर्चा है अर्थात असामाजिक कतिपय तत्वों के द्वारा साम्प्रदायिक तनाव एवं हिंसा फैलाने की पूर्व से योजना होने की आशंका है. सबसे आश्चर्य की बात है कि इस नियोजित षड़यंत्र की जानकारी सरकार के खुफिया विभाग को क्यों नहीं थी. 10 अप्रैल को सबेरे बड़ी संख्या में पुलिस भाजपा नेता तथा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह के काशीडीह (साकची थाना) स्थित घर पर पहुंची तथा अपराधी की भांति गिरफ़्तार कर उन्हें बिष्टुपुर थाना के हाजत में रखा गया. भाजपा कार्यकर्ताओं तथा लोगों के विरोध करने पर उन्हें हाजत से निकाला गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय सिंह घटनास्थल पर गये ही नहीं थे. (नीचे भी पढ़ें)

10 अप्रैल को सुबह पूर्व महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई भाजपा, विहिप एवं अन्य हिन्दू नेताओं के घर पर पुलिस ने गिरफ्तार करने हेतु छापामारी किया. 10 अप्रैल को विश्व हिन्दू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल वरीय आरक्षी अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंचा. पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी पहनाने पर जमशेदपुर न्यायालय के अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल भी किया. भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा पुरी (ओडिसा) गए हुए थे. पुलिस उन्हें अपराधी की तरह गिरफ्तार कर जमशेदपुर लायी तथा उन्हें जेल भेज दिया. गिरफ्तार किए गए तथा पुलिस की प्राथमिकी में दर्ज भाजपा, विहिप एवं अन्य हिन्दू नेता एवं लोग 9 अप्रैल के उपद्रव में शामिल नहीं थेपरन्तु उन्हें गैर जमानती धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जिला प्रशासन द्वारा जेल भेजा गया. साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति में 9 अप्रैल को कदमा गणेश पूजा मैदान में इफ्तार पार्टी आयोजित करने की अनुमति जिला प्रशासन के द्वारा दिया जाना भी आश्चर्य का विषय है. बताया कि जमशेदपुर में श्री रामनवमी का उत्सव बड़े धूम-धाम से तथा डीजे एवं ट्रेलर पर झांकी के साथ आयोजन होता रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ महावीर झंडा विसर्जन जूलुस में भाग लेते हैं. इस वर्ष झांकी निकालने हेतु बड़े ट्रेलर (20 चक्का) का उपयोग एवं डीजे बजाने पर जिला प्रशासन ने रोक लगाया. 30 मार्च, 2023 को साकची स्थित बाल मंदिर अखाड़ा ने जब डीजे के साथ झांकी निकाला तो प्रशासन ने डीजे तथा ट्रेलर को जब्त कर लिया. प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ एवं डीजे तथा ट्रेलर को छोड़ने की मांग को लेकर अखाड़ा समितियों ने 31 मार्च को महावीर झंडा का विसर्जन जूलुस नहीं निकालने एवं 1 अप्रैल को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)

अखाड़ा समितियों में काफी नाराजगी होने लगी. 31 मार्च (विसर्जन) को रात्रि 8 बजे जिला प्रशासन एवं अखाड़ा समितियों की वार्ता के बाद गतिरोध समाप्त हुआ तथा 31 मार्च एवं 01 अप्रैल को विसर्जन जूलुस निकला। प्रशासन के रवैये से श्रद्धालुओं में काफी असंतोष पनपा. 9 अप्रैल के उपद्रव के बाद जिस तरह से निर्दोष भाजपा, विहिप एवं हिन्दू कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई इससे यह प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर पक्षपात करते हुए हिन्दू नेताओं पर कारवाई की. जमशेदपुर के कदमा थाना अन्तर्गत शास्त्रीनगर में 9 अप्रैल को हुए उपद्रव तथा साम्प्रदायिक हिंसा की जांच सीबीआई अथवा झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से होना चाहिए ताकि साम्प्रदायिक हिंसा का साजिश रचनेवाले एवं हिंसा में सम्मिलित तत्वों की पहचान कर उन्हें सजा मिले. निर्दोष भाजपा, विहिप एवं हिन्दू संगठनों के नेताओं पर प्रताड़ना करने वाले अधिकारियों की भी पहचान कर कानून के दायरे के बाहर काम करने वाले अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

बताया कि मंदिर समिति तथा बहुसंख्यक समाज के लोगों ने न तो हिंसा का सहारा लिया और न ही कोई पत्थरबाजी किया, परन्तु साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने के आरोप में गैरजमानती धाराओं के तहत हिन्दू नेताओं को घरों से गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रशासन की मंशा समझ से परे है. प्रशासन द्वारा भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद एवं हिन्दू संगठनों के नेताओं की इस मामले में किए गए गिरफ्तारी से समाज के एक बड़े तबके में आक्रोश है. रामनवमी झंडा के विर्सजन जुलूस की तिथि के विवाद को लेकर जिला प्रशासन एवं रामनवमी अखाड़ा समिति के मतभेद से प्रशासन कुछ अखाड़ा समिति एवं भाजपा नेताओं के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित था. प्रतिनिधिमंडल ने उपर्युक्त वर्णित तथ्यों के आलोक में महामहिम राज्यपाल से जमशेदपुर के शास्त्री नगर में घटित उपद्रव की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अथवा सीबीआई से कराने एवं निर्दोष गिरफ्तार नेताओं को रिहा कराने की मांग की. इससे पहले, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार गठित पांच सदस्यीय समिति ने घटना से संबंधित जांच रिपोर्ट प्रदेश को सौंपा. इस समिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युतवरण महतो, पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद, पूर्व डीआइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडु शामिल थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल
खबर

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

June 22, 2026
Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल
खबर

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

June 22, 2026
tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया
खबर

tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया

June 22, 2026
Next Post

Jamshedpur rural sharpbharat impact - शार्प भारत की खबर का असर, खबर छपने के 24 घंटे के अंदर पोटका के खराब जलमीनार की मरम्मत का कार्य शुरु, एक जलमीनार हो गया ठीक, बाकी तीन की हुई जांच

Jamshedpur rural water crisis : कुणाल षाड़ंगी ने नरसिंहगढ़ कालिंदी पाड़ा का किया दौरा, गांव का जल संकट मिटाने के लिए अधिकारियों से की बात, बस्ती के चार दृष्टिहीनों के बीच स्मार्ट स्टिक किये वितरित

Jamshedpur anti encroachment drive : जेएनएसी ने साकची समेत विभिन्न बाजारों में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,  अभियान के दौरान 9 दुकानदारों से वसूला ₹137600 जुर्माना, सिदगोड़ा में एक दुकान सील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 23rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 23 जून 2026

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया

TMC decedent group elects Arup roy party president : तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ममता बनर्जी को किया किनारे, अरूप राय को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को भी निलंबित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया

TMC decedent group elects Arup roy party president : तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ममता बनर्जी को किया किनारे, अरूप राय को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को भी निलंबित

Jamshedpur youth injured in addict’s attack : साकची में नशेड़ी युवक के हमले में मानगो निवासी जख्मी, पैसे नहीं देने पर नशेड़ी ने नुकीले पत्थर से किया हमला, घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवक को दबोचा

jamshedpur church election : बिष्टुपुर के सेंट जॉर्ज चर्च जमशेदपुर पेरिस का आम सभा एवं चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न, जानें किसको कितना वोट मिला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News