घाटशिला : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने धालभूमगढ़ प्रखंड के पावडा नरसिंहगढ़ पंचायत के कालिंदी पाड़ा का दौरा किया. इस दौरान वे ग्रामीणों से मिले एवं उनकी समस्याएं सुनी. ग्रामीणों ने उन्हें भीषण गर्मी में हो पीनी की हो रही दिक्कत की जानकारी देते हुए कहा कि करीब 100 परिवार पेयजल के लिए एकमात्र चापाकल के भरोसे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कुणाल षाड़ंगी ने पेयजल विभाग के अभियंता सुनील दत्त से फोन पर बात कर उन्हें ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया. सुनील दत्त ने कहा कि वह आज ही गांव का दौरा करेंगे एवं ग्रामीणों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो जायेगा. समजसेवी विमल कालिंदी के आग्रह पर कालिंदी पाड़ा के दृष्टिहीन सुनिया माहली, अजय कालिंदी, कलना कालिंदी और गोलोक कालिंदी को वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से स्मार्ट स्टिक मुहैया कराई गयी.(नीचे भी पढ़ें)
स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान हो जायेगा. स्मार्ट स्टिक पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. सभी ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझते हुए जो मदद की है, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे.(नीचे भी पढ़ें)
मौके पर अजय साह, विमल कालिंदी, विमल मुंडा, सुकू कालिंदी, माणिक कालिंदी, संजू कालिंदी, राम कालिंदी, विष्णु कालिंदी, आदित्य कालिंदी, शिशिर कालिंदी, शीतल कालिंदी, अनीता कालिंदी, गंगा कालिंदी, मिनी कालिंदी समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे.



