
जादूगोड़ा : आंध्र प्रदेश के यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में गुरुवार को राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के सफल 34 प्रतिभागियों को उप महाप्रबंधक पी रामकृष्ण सुमन सरकार ने पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया. इधर कार्यक्रम का संचालन मिल के अपर अधीक्षक विपिन कुमार शर्मा ने की जबकि कार्यक्रम का समन्वयन पर्यावरण के अपर अधीक्षक एल राजेश ने किया. समारोह में मिल के अतिरिक्त अधीक्षक एनवी रेड्डी, के नागराजू, अग्नि सुरक्षा अधिकारी, विशेष सुरक्षा बल और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर आयोजित समारोह मैकेनिकल व सुरक्षा के उप महाप्रबंधक पी रामकृष्ण ने किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपायों के बारे में प्रोत्साहित किया. वही सुमन सरकार ने अग्नि सुरक्षा के लिए कंपनी कर्मियों को प्रेरित किया. यूसील की आंध्र प्रदेश स्थित तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में 14-18 अप्रैल तक आयोजित अग्नि सुरक्षा सप्ताह का समापन हो गया. इधर इस मौके पर यूसील ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत कड्प्पा जिला अग्निशमन अधिकारी को 50 अग्नि सुरक्षा जैकेट सौपा है. (नीचे भी पढ़ें)

पुरुस्कार पाने वाले कंपनी कर्मियों के नाम- अग्नि सुरक्षा सप्ताह को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में पुरुस्कार पाने वालो में हिमांशु तिवारी, विद्या नंद शर्मा, एम. गंगाधर, गोपी नाथ दास, विजय भास्कर, डी. श्रीहरि कृष्णा, एम. राधिका, डी.दस्तीगिरी बाबू, वाई.शिवमोहन रेड्डी, के.साई भगत, डी सुरेश ,डी.पी.वी.साई नागेंद्र, टी. चंद्रकलादेवी, समेत 34 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान फायर सेफ्टी पोस्टर, फायर सेफ्टी निबंध, फायर सेफ्टी स्लोगन, फायर सेफ्टी क्विज अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषा तेलुगु में फायर सेफ्टी वीक सेलिब्रेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी.




