जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु में बालू के अवैध खनन के मामले में पुलिस ने बागुन नगर निवासी मनोज कुमार मोहंती नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मनोज कुमार मोहंती बागुनहातु में नीम भट्ठा डोंगा घाट के पास बालू का अवैध खनन करा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने उसे मौके से ही पकड़ा. मनोज कुमार मोहंती को जेल भेज दिया गया है, जबकि गाड़ी का चालक फरार हो गया है. सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है. इस मामले में मनोज कुमार मोहंती और गाड़ी के चालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है.



