जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड में गुरुवार को लोगों को कड़ी घूप से थोड़ी राहत मिली है. गुरुवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही यह तापमान दोपहर 2.30 बजे रिकॉर्ड किया गया. जो सबसे अधिक रहा. इसके साथ ही गुरुवार का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इससे पूर्व यानी बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. वहीं गुरुवार से अगले दो दिन लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है. शुक्रवार और शनिवार को गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है. वहीं पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम समेत पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, पाकुर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, हजारिबाग, चतरा, पलामू, लातेगार, गढ़वा में गर्जन से साथ वज्रपात होने की संभावना है. वहीं शेष हिस्सों में बादल छाये रहने की संभावना है. लोगों को यह राहत केवल शनिवार तक ही मिलेगी. उसके बाद फिर से लोगों को प्रखंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा. (नीचे भी पढ़ें)
सुबह से अधिकतम तापमान ऐसे बढ़ता गया गुरुवार को –
सुबह 8.30 बजे – 34.0 डिग्री सेल्सियस
सुबह 9.30 बजे – 38.6 डिग्री सेल्सियस
सुबह 10.30 बजे – 40.0 डिग्री सेल्सियस
सुबह 11.30 बजे – 42.0 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 12.30 बजे – 43.0 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 1.30 बजे – 43.0 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 2.30 बजे – 43.3 डिग्री सेल्सियस.




