जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्कूलों के समय में किये गये बदलाव के मद्देनजर शहर में नो इंट्री के समय में भी बदलाव किया गया है ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति या दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके. (नीचे भी देखें)
अभी जमशेदपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित है, जबकि दोपहर के तीन बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक बड़ी गाड़ियां शहर में प्रवेश या निकल सकती हैं. लेकिन हाल ही भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अब स्कूल दोपहर 12 बजे तक संचालित हो रहे हैं. इसको देखते हुए नो इंट्री के समय में भी बदलाव किया गया है. अब जमशेदपुर में भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 1 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक करेगा, जबकि भारी वाहनों की निकासी दोपहर बाद 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक हो सकेगी. जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर की ओर से यह आदेश जारी किया गया है.



