जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना की रफ्तार बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर सबको सेत रहना होगा. गुरुवार को कोरोना संदिग्ध 150 सैंपल की जांच हुई और 6 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट से 9 मरीज मिले हैं. गुरुवार को जो नए मरीज मिले हैं उसमें चाकुलिया के 3, पटमदा का 1, टेल्को का 2, गोविंदपुर के 2 मरीज शामिल हैं. 9 संक्रमित मरीजों में तीन महिला और सात महीने का एक बच्चा भी शामिल हैं. वहीं जमशेदपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत 6 मरीज ठीक होकर घर गए और फिलहाल जमशेदपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 57 है.(नीचे भी पढ़े)
मालूम हो कि 9 अप्रैल से जिले में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं. वहीं जमशेदपुर में सैंपल जांच की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है. पिछले छह महीने से जिले में ट्रूनेट जांच नहीं हो रही है. आरटीपीसीआर जांच भी हर दिन औसत 25 से 30 का ही हो रहा है जबकि पिछले 15 दिनों से जमशेदपुर जिले कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं है. विभाग की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है कि वैक्सीन आ जाएगा. शुक्रवार को वैक्सीन आ जाएगा पर आ नहीं रहा है. लोग टीका लेने के लिए सरकारी केंद्रों का चक्कर लगाकर वापस जा रहे हैं.





