जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शुक्रवार को टीएमएच पहुंच कर वहां इलाजरत पद्मश्री छुटनी महतो से मुलाकात की एवं उनका हाल-चाल जाना. श्री दास करीब आधा घंटे तक वहां रुके एवं पद्मश्री छुटनी महतो का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल की. उन्होंने चिकित्सकों को छुटनी महतो का बेहतर से बेहतर इलाज करने का निर्देश भी दिया. (नीचे भी पढ़ें)
श्री दास ने कहा कि छुटनी दीदी राज्य की धरोहर हैं, उनका पूरा ख्याल रखें. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने छुटनी महतो के परिजनों को भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने छुटनी महतो से बातचीत कर अपना और अपने निजी सचिव का मोबाइल नंबर देते हुए किसी प्रकार की जरूरत होने पर संपर्क करने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)
विदित हो कि पद्मश्री छुटनी महतो बीते मंगलवार को पद्मश्री छुटनी महतो को पारालिसिस अटैक आया था. पैसों के अभाव में छुटनी का इलाज नहीं हो रहा था. 2 दिन बाद सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमा हरकत में आया और उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल छुटनी महतो की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान रख रहे हैं. संभवत: शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.




