जमशेदपुर : जमशेदपुर उत्पाद विभाग ने कोवाली थाना क्षेत्र के हरिणा, चाकड़ी एवं पोटका थाना क्षेत्र के समुरसाई गांवों में संचालित अवैध शराब भट्ठियों एवं बिक्रय स्थलों पर छापामारी की है. उत्पाद अधिकारियों ने इस दौरान तीन अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए वहां से अवैध शराब भट्ठी चलानेवाले तीन लोगों को के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है. (नीचे भी पढ़ें)

अवैध शराब भट्ठियों के संचालक आबकारी टीम के पहुंचने की भनक पाकर वहां से फरार हो गये थे. टीम ने छापामारी अभियान के दौरान 2000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 80 लीटर तैयार महुआ शराब भी जब्त की है.




