जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की. (नीचे भी पढ़ें)

अपने नृत्य के माध्यम से बच्चों ने प्रकृति के महत्व को समझाने का प्रयास किया. स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती सिंह एवं प्राइमरी इंचार्ज डी वाणी ने इल अवसर पर बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी की हरियाली को बचाने बचाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर प्राइमरी कक्षा के छात्रों द्वारा तैयार प्रकृति संरक्षण से संबंधित अनेक सुंदर मॉडल प्रदर्शित किये गये. विद्यार्थियों ने अपने नृत्य, पृथ्वी का इतिहास, चित्रकारी समेत कई गतिविधियों के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर बिहार एसोसिएशन के मुख्य सचिव सीपीएन सिंह ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया.



