जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में लगातार दोपहर धूप के बाद झमाझम बारिश हो रही है. वहीं इससे पूर्व यानी दो दिनों से जमशेदपुर और आदित्यपुर में ओलावृष्टि भी हो रही है. वहीं बुधवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं इस दौरान तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गयी है. झारखंड के बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटे बाद हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना है. इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है. बारिश और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण ले. पेड़ के नीचे ना रहे. बिलजी के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. (नीचे भी पढ़ें)
किसान रहे सावधान- बिन मौसम बरसात में सरसों, फल एवं सब्जियां, दलहनी फसल, पशुपालन कर रहे किसानों को सचेत किया गया है. जिन किसानों ने सरसों की फसल उगाई है उन्हें कटाई कर सुरक्षित स्थानों में रखने की सलाह दी गयी है. वहीं दलहनी फसल के लिए जल निकासी की व्यवस्था करें. पशुपालन कर रहे लोगों को मवेशियों को खुले में ना छोड़ने की सलाह दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
गुरुवार को इन राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना-
इसी के साथ गुरुवार को राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है. यानी गुरुवार को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.



