जमशेदपुर : कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व कर्नाटक के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों की घोषणा की है. इसके तहत कर्नाटक चुनाव को लेकर चार लोगों की नियुक्ति की गयी है, जिसमें झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय को सेंट्रल कर्नाटक रिजन का प्रभारी बनाया गया है. इसी तरह जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार को कोस्टल कर्नाटक रिजन का प्रभारी बना दिया गया है. इसी तरह ए चेल्ला कुमार को मैसोर रिजन, मुंबई कर्नाटक रिजन का प्रभारी मानिकेम टैगोर और हैदराबाद कर्नाटक रिजन का मोहन प्रकाश को प्रभारी बनाया गया है.



