जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत अवैध शराब का धंधा करने के साथ रैयती जमीन पर कब्जा करने का काम भी जोरों पर चल रहा है. बुधवार को परसुडीह के सरजामदा नाला रोड से सामने शराब कारोबारी ने महिला उर्मिला महतो की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है. पिस्टल दिखाकर धमकाया और मारपीट भी की. घटना के बाद परिवार के लोग डरे हुए है. जानकी देवी ने बताया कि उसकी दादी उर्मिला देवी की जमीन सरजामदा नाला रोड पर है.(नीचे भी पढ़े)
बुधवार को परिवार के लोग जमीन पर बाउंड्री करवा रहे थे. तभी सुबह 10.30 बजे जितेंद्र सिंह अपने लोगों को लेकर पहुंचा और पिस्टल दिखाकर काम रोकवा दिया. विरोध करने पर जानकी देवी, भाई पटल महतो और छोटे भाई संतोष महतो के साथ मारपीट की गयी.घटना के बारे में जानकी देवी ने बताया कि उनके पहले ही जितेंद्र सिंह और उसके आदमी परसुडीह थाने पर पहुंच गये. रास्ते में भी परिवार के लोगों को जान से मार देने की धमकी जितेंद्र सिंह और उसके लोगों ने दी है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद परिवार के लोग काफी डरे-सहमे से हैं. उनका कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं की गयी तो वे गुरुवार को एसएसपी प्रभात कुमार से मिलकर घटना की लिखित शिकायत करने के साथ-साथ जान-माल की रक्षा करने की भी गुहार लगायेंगे. इधर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.











