चाईबासा : चाईबासा के उलीझारी गांव में गुरुवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन में विधायक दीपक बिरुवा ने हिस्सा लिया. साथ ही इस निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की बकाया राशि और इस पर चल रहे ग्रामीण विरोधाभास को दीपक बिरुवा ने दूर किया. इस अवसर पर दीपक बिरुआ ने कहा कि निर्माण कार्य की सभी विसंगतियों को दूर किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही जल्द ही मेडिकल कॉलेज ग्रामीणों को समर्पित करने का प्रयास करेंगे. ग्रामीण मजदूरों का बकाया रखने वाली एजेंसी सिम्पलेक्स को हटा दिया गया है. टेंडर प्रक्रिया में एम भी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को काम सौंपा गया है. विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण से ग्रामीणों को रोजगार का नया अवसर मिलेगा. एजेंसी को उन्होंने कहा कि काम में ग्रामीणों को वरीयता दी जाए. भूमि पूजन में केएमभी प्राइवेट लिमिटेड के इंचार्ज श्रीनिवासन राव, जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समित सदस्य सुभाष बनर्जी और अन्य ग्रामीण मौजूद रहें.












