चड़ीगढ़: पंजाब राज्य के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का गांव बादल में अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल को मुखाग्नि दी. पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके किन्नुओं के बाग में राजकीय सम्मान के साथ किया गया.इससे पहले सुबह घर में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया. (नीचे भी पढ़े)
उनके अंतिम संस्कार के मौके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के सीएम भगवंत मान, गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एनसीपी चीफ शरद पवार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के इनेलो नेता अभय चौटाला, केंद्रीय मंत्री सोमनाथ, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, कांग्रेसी नेता व पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी शोक जताने पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पंजाब के लंबी गांव में शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दी.राजनीति के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए ऐसे लग रहा था मानो पूरा पंजाब उमड़ पड़ा हो. हर रास्ता ऐसा लगा जैसे वह बादल गांव की ओर ही मुड़ रहा हो. बादल के गांव में हर आंख नम है.













