जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में लड़को के बीच हुए विवाद के बाद आपस में गोलियां चल गई. इस घटना में कदमा निवासी रोशन सिंह घायल हो गया जिस को गोली लगी है. घटना रात करीब 1:30 से 2:00 के बीच बताई जा रही है. घायल रोशन को तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि गोलमुरी एमएस ढाबा के पास कुछ लड़के शराब पी रहे थे इसी बीच लड़कों के दो समूह के बीच विवाद हो गया और फिर किसी ने गोली चला दी. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

गोली किसने चलाई यह जानकारी अब तक नहीं मिली है. पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और खोखा को बरामद किया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है. रोशन के बाएं पैर में गोली लगी है. वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.












